• 26-04-2024 03:21:34
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

आज ही के दिन 73 साल पहले भारत के संविधान को मिली थी स्वीकृति मिली

नई दिल्ली। आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। 26 नवंबर को ही 73 साल पहले भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में संविधान को स्वीकृति मिली थी। संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे। 

आजादी मिलने से पहले ही संविधान बनाने का काम शुरू हो गया था। इसके लिए संविधान सभा का गठन हुआ था। 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। 11 दिसंबर 1946 को भारत के पहले राष्ट्रपति बने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था। 

संविधान बनाते वक्त किए गए थे 2 हजार संशोधन
29 अगस्त 1947 को संविधान लिखने के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी नियुक्त की गई थी। डॉ भीमराव अंबेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। 2 नवंबर 1947 संविधान का ड्राफ्ट सबमिट किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान की ड्राफ्टिंग पूरी हुई थी। इसी दिन भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.