• 19-04-2024 05:03:01
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

खराब सिस्टम से किसान परेशान, तहसील दफ्तर में उमड़ी भीड़ 

ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल में दिख रही खामियों से सैकड़ों किसान हैं परेशान

सारंगढ़। नवगठित सारंगढ़ जिले की कई सहकारी समितियों से जुड़े किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं है कि, किसानों ने धान बेचने के लिए गिरदावरी कराई, लेकिन ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल में किसानों के धान का रकबा जीरो तो कहीं वास्तिक से कम कर दिया गया है। इससे किसान परेशान हैं कि, आखिर धान कैसे बेच पाएंगे। ऐसे किसान तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल सारंगढ ब्लॉक में सैकड़ों किसान हैं, जो परेशान हैं। सुबह से कोसों दूर मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से रकबा सुधरवाने गुहार लगा रहे हैं। जिसका अंदाजा तहसील कार्यालय में पहुंची किसानों की भीड़ से लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ एसडीएम मोनिका वर्मा ने सॉफ्टवेयर में खराबी को मानते हुए इस गलती क़ो तत्काल सुधारने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों का पूरा धान बिक सके। सारंगढ़ ब्लॉक के कई समितियों में सैकड़ों किसानों का रकबा ऑनलाइन रिकॉर्ड में शून्य और रकबा कम होने पर परेशान किसान समिति का चक्कर काट रहे हैं। जिसे सुधारने समिति प्रबंधक, आरईओ, हल्का पटवारी तहसीलदार दिन रात लगे हुए हैं, वहीं एसडीएम निरीक्षण कर सही कराने में जुटी हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.