• 23-04-2024 01:22:00
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

छात्र पर 3 लोगों ने किया हमला, हालत गंभीर 

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां आए दिन हत्या, लूट और चाकूबाजी जैसी खबरें सामने आते रहती है। इसी बीच एक और बड़ी घटना की खबर सामने आई है। राजधानी में एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है। छात्र पर हमला बाइक सवार लोगों ने किया है। फिलहाल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर बाइक सवार 3 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। छात्र पर हमले का कारण फ़िलहाल अज्ञात है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.