• 19-04-2024 00:26:10
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

जिसे पेट की गैस समझ रहे कहीं वो पित्त की पथरी का दर्द तो नहीं? इन लक्षणों से करें पहचान

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना आम बात नहीं है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसकी कई वजह हो सकती हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के दो सबसे बड़े कारण हैं एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) या पित्ताशय की थैली (gallbladder) में कुछ समस्या। इन दोनों बीमारियों के लक्षण अक्सर समान होते हैं। यही वजह है कि लोग समझ नहीं पाते हैं कि उनके दर्द की असल वजह क्या है।

एसिड रिफ्लक्स क्या है?
 एसिड रिफ्लक्स का मतलब है, जब किसी व्यक्ति के पेट का एसिड ग्रासनली (esophagus) तक जाता है, जिससे हीटबर्न और छाती में जलन होती है। बार-बार एसिड रिफ्लक्स होने से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) हो सकता है।

पित्त पथरी क्या है?
 पित्ताशय की थैली पेट के दाहिनी ओर लीवर के ठीक नीचे एक छोटा सा अंग होता है। इसमें पित्त नामक पाचक द्रव होता है, जो छोटी आंत में छोड़ा जाता है। पित्ताशय की थैली में पित्त की पथरी बन सकती है। समस्या यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखते और अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो सर्जरी की नौबत आ सा सकती है।

पित्त की पथरी के लक्षण

पित्त की पथरी बनने पर आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं, जो अन्य रोगों से मिलते-जुलते हैं। मेयोक्लिनिक के अनुसार, अगर आपको पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में, आपके पेट के बीच, ब्रेस्टबोन के ठीक नीचे या कंधे के नीचे दर्द हो, इसके अलावा दाहिने कंधे में दर्द, मतली, उल्टी जैसे लक्षण महसूस हों तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

कैसे समझें एसिड रिफ्लक्स है या पित्ताशय की थैली की समस्या

हीटबर्न एसिड रिफ्लक्स का एक मुख्य लक्षण है। इसमें जलन होती है, जो पेट और छाती तक जाती है। यह शरीर के बीच में ब्रेस्टबोन के ठीक नीचे होता है। इसी तरह पित्ताशय की थैली की समस्या भी ऊपरी पेट में दर्द का कारण बन सकती है। कभी-कभी दर्द शरीर के अन्य क्षेत्रों जैसे छाती या पीठ में भी फैल सकता है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.