• 25-04-2024 06:36:43
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

13 आईएएस 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला,लोकेश चंद्राकर दुर्ग नगर निगम के नए आयुक्त,

भिलाई। राज्य सरकार ने सोमवार को 13 आईएएस, 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। इनमें हमारे जिले के तीनों बड़े प्रमुख निकायों भिलाई, दुर्ग और चरोदा नगर निगम के आयुक्त बदल दिए गए हैं। जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस रोहित व्यास अब भिलाई नगर निगम के नए आयुक्त होंगे। उनकी जगह दुर्ग नगर निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को भेजा गया है। इसी तरह सर्वे की जगह अब तक भिलाई निगम के आयुक्त रहे लोकेश चंद्राकर दुर्ग नगर निगम आयुक्त होंगे।

भिलाई-तीन चरोदा नगर निगम के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर का तबादला बीरगांव नगर निगम किया गया है। उनकी जगह बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त रहे अजय कुमार त्रिपाठी लेंगे। इसी तरह रिसाली से भिलाई, फिर भिलाई से दुर्ग निगम भेजे गए सर्वे भी तीन महीने में ही बदल दिए गए हैं। राज्य शासन के मुताबिक प्रशासनिक कसावट के लिए यह फेरबदल किया गया है। सभी को जल्द से जल्द नई जगह पर पदभार ग्रहण करने कहा गया है।

पांच साल में पांचवें भिलाई निगम आयुक्त होंगे व्यास
आईएएस रोहित व्यास पांच साल के भीतर भिलाई के पांचवें आयुक्त होंगे। लोकेश को यहां आए तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। उन्होंने 4 जुलाई 2022 को यहां पदभार ग्रहण किया था। इनसे पहले प्रकाश कुमार सर्वे 14 सिंतबर 2021 से 4 जुलाई 2022 तक 10 महीने, ऋतुराज रघुवंशी 5 अगस्त 2019 से 14 सितंबर 2021 दो साल और कुमार लाल चौहान 28 मार्च 2017 से 17 सितंबर 2018 तक डेढ़ साल रहे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.