• 20-04-2024 09:27:29
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

गर्मी के दिनों में जरूर पिएं आलूबुखारा का जूस, शरीर को मिलते हैं कई फायदे

गर्मी के दिनों में आलूबुखारा का जूस पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में भी निखार आता है। 

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारा एक मौसमी फल है। यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। गर्मियों में इसका जूस पीने से आपको काफी आराम मिलता है। आलूबुखारा में मिनरल्स, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन जैसे प्रमुख तत्व होते हैं। आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो सकती है। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से बात करते हैं। 

गर्मी में आलूबुखारा जूस पीने के फायदे

1. बेहतर इम्यून सिस्टम

गर्मी के दिनों में मौसम बदलने या ठंडी गर्म चीजों के सेवन करने से कई बार आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है, तो इससे आप कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आप आलूबुखारा जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन और फाइबर आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। 

2. स्किन के लिए लाभकारी 

हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। ऐसे में आपके लिए गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। गर्मी में स्किन की समस्याओं से बचने के लिए आप आलूबुखारा जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आलूबुखारा को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 

3. कब्ज की समस्या में

कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वह ठीक से अपनी डाइट भी फॉलो नहीं कर पाते हैं। लेकिन आलूबुखारा में मौजूद फाइबर और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो कब्ज की परेशानी में राहत दिला सकता है। साथ ही इससे आप एसिडिटी और गैस की परेशानी से भी दूर रहते हैं। इसके लिए आप आलूबुखारा का साबुत और जूस के रूप में भी सेवन  कर सकते हैं। 

4. हड्डियों के विकास में मददगार

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। इससे आपको कई तरह की हड्डियों से जुड़ी तकलीफ भी हो सकती है। जबकि आलूबुखार के रस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। केल्शियम हड्डियों के निर्माण और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग और फ्रैक्चर के जोखिम से बचाव भी करता है

5. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी लोगों के लिए जानलेवा हो सकती है। इससे हृदय रोगों के बढ़ने की संभावना भी रहती है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप आलूबुखार का जूस पी सकते हैं। दरअसल इसके जूस में कम सोडियम और ज्यादा पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। साथ ही यह आपके मूड को फ्रेश करने और तनाव कम करने में भी सहायक है। 

इन तरीकों से करें उपयोग

1. आलूबुखारा का उपयोग आप साबुत रूप में भी कर सकते हैं। इसे बस आप अच्छे से साफ करके खाएं। 

2. इसके अलावा आप सुबह या शाम में आलूबुखारा जूस का भी सेवन कर सकते हैं। 

3. साथ ही आप इससे बनी अलग-अलग तरह की डिश का लुफ्त भी उठा सकते हैं। 

सावधानियां

1. गर्मी के दिनों में आलूबुखारा का बहुत अधिक सेवन करने से पेट में दस्त या कब्ज की दिक्कत हो सकती है। 

2. इसके अलावा इससे एलर्जी या स्किन एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है। 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.