• 25-04-2024 03:18:15
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

5वीं बार बदली अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म का फैंस भी बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार हर बार बढ़ता जाता है। पहले कोरोना की वजह से दो साल इस फिल्म का इंतजार करना पड़ा तो फिर दशहरे और आखिरकार मेकर्स इसे जून 2022 में रिलीज करने वाले थे। मगर अब फिर से इसकी रिलीज डेट पोस्टोन कर दी गई है। दर्शकों को मैदान देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए बताते हैं फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट क्या है।
बता दें पहले Maidaan 11 दिसंबर 2020 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज 13 अगस्त 2021 के लिए खिसकाई गई थी। इसके बाद अगस्‍त से खिसक कर इसे 15 अक्‍टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर रिलीज करने का तय किया गया। एक बार फ‍िर रिलीज डेट बदली है और ये फ‍िल्‍म 3 जून 2022 को तय हुई।
इतनी बार फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के बाद फैंस को लग रहा था, अब पता नहीं ये फिल्म कब रिलीज होगी।
लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म के लिए नई डेट की घोषणा कर दी है। अब ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। जी हां, 17 फरवरी 2023 इसकी नई रिलीज डेट है। इस खबर के आने के बाद कहीं ना कहीं अजय देवगन के फैंस को निराशा होगी। बता दें अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में र‍िलीज करेंगे। हिंदी के साथ यह फ‍िल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.