• 28-03-2024 02:33:18
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

सीएम भूपेश बोले- भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा, संघ प्रमुख जाने लगे मंदिर मस्जिद

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देशवासियों को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने जब से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है तभी से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंदिर-मस्जिद जाने लगे हैं। देशवासी इसे अच्छी तरह से समझ रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक घंटे के प्रवास पर रतनपुर पहुंचे। मां महामाया की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। रायपुर लौटते वक्त पत्रकारों से चर्चा की। राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार किया। फिर बोले कांग्रेस में पूरी तरह लोकतंत्र है।

सभी को अपनी बात खुलकर रखने का अधिकार है। भाजपा को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि भाजपा में देखिए, दो लोगों ने मिलकर जेपी नड्डा को दोबारा अध्यक्ष बना दिया। वहां किसी का साहस नहीं की दो लोगों के निर्णय पर सवाल उठाए। रणनीतिक साहस को तो छोड़िए, आत्मबल भी नहीं है कि कोई सवाल पूछे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। ये तो राहुल गांधी और कांग्रेस के अभियान का ही असर है कि भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने के बाद संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत मंदिर-मस्जिद जाने लगे हैं। अनेकता में एकता का देश है हिंदुस्तान। यहां सभी धर्म जाति के लोग रहते हंै। यही हमारी ताकत है। भारत जोड़ो यात्रा का यही संदेश है। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।

सांसद को लेकर बोले, इस सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य
ट्रेनों के परिचालन बंद होने के सवाल पर सीएम ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव पर हमला बोलते हुए कहा कि यंहा के सांसद जो सौभाग्य कहें या फिर या दुर्भाग्य से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। जनता की परेशानी पर चुप क्यों है। सत्ताधारी दल के सांसद हंै। प्रदेशवासियों की सुख सुविधाओं की उन पर भी जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

राज्य सरकार को कोसने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। सीएम ने कहा कि रेलवे में भर्ती नहीं हो रही, महंगाई बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ गए है सांसद इस पर बोलते क्यों नहीं। बिल राज्यपाल द्वारा रोके जाने पर भी सीएम बघेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इससे प्रदेश का नुकसान हो रहा है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.