• 18-04-2024 17:31:21
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

लीची की पत्तियों में होते हैं कई गुण, जानें सेहत के लिए इसके 7 फायदे और इस्तेमाल का तरीका

लीची की तरह इसकी पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

रसदार लीची स्वाद में काफी लाजबाव होता है। इसके सेवन से आपका मन खुश हो जाता है। हम में से कई लोगों को लीची काफी ज्यादा पसंद होती है। स्वाद के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बेमिसाल होती है। लेकिन क्या आपने कभी लीची की पत्तियों का इस्तेमाल किया है। जी हां, लीची की तरह इसकी पत्तियों में भी कई गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लीची की पत्तियों के इस्तेमाल से यूरिक एसिड की समस्या कम की जा सकती है। साथ ही यह किडनी और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। आइए जानते हैं लीची की पत्तियों (Litchi Leaves in Hindi) से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में- 

1. कैंसर रोधी गुण

लीची और इसकी पत्तियों में कैंसररोधी गुण होता है, जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही अन्य बीमारियों को दूर रखने में भी प्रभावी हो सकता है। 

2. कीड़ों के काटने का करे इलाज

लीची की पत्तियों में कीड़े काटने पर होने वाली समस्याओं को दूर करने का गुण होता है। अक्सर छोटे-मोटे कीड़े जब आपको काट लेते हैं, तो प्रभावित हिस्से पर काफी दर्द, जलन और सूजन होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए लीची (Lychee Leaves benefits) के पत्तों को पीस लें। अब इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दर्द, सूजन और जलन की परेशानी दूर हो सकती है। 

3. खांसी से दिलाए राहत

लीची की पत्तियों में खांसी और जुकाम की परेशानी को कम करने का गुण होता है। इसके लिए इसकी पत्तियों से चाय तैयार करके पिएं। इससे खांसी और जुकाम की परेशानी कम होगी।

4.  सूजन और दर्द करे कम

लीची की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इतना ही नहीं लीची के फूलों और पत्तियों में ऑक्सीकारक रोधी गुण होते हैं। साथ ही इसमें सूक्रोज, फ़्रक्टोस और ग्लूकोज पाए जाते हैं। इसके अलावा यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत होता है। 

5. हृदय के लिए बेहतर

लीची की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साथ ही यह दिल की धड़कनों को सामान्य कर सकता है। ऐसे में यहस्ट्रोक और हृदय रोगों से आपको सुरक्षित रख सकता है। 

6. आंतों को रखता है सुरक्षित

लीची की पत्तियों में फाइबर होता है, जो आपको आंतों की परेशानियों से दूर कर सकता है। इसमें बी कॉम्प्लेक्स विटामिन पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को एक्टिव रखता है। साथ ही ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है।

7. वजन करें क
लीची की पत्तियों में काफी कम कैलोरी होती है। साथ ही यह फाइबर से भी भरपूर होता है। ऐसे में लीची की पत्तियों का इस्तेमाल करने से आपके शरीर का वजन भी कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह स्किन को भी पोषण प्रदान करता है, जिससे कील और मुंहासों से जुड़ी परेशानी दूर रहती है। 

लीची की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है या फिर लीची से एलर्जी है, तो इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

 

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.