राज्य में वन विभाग के 19 अफसरों का तबादला

रायपुर राज्य सरकार ने सोमवार को वन विभाग के मैदानी अमले में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य वन सेवा के 19 अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। ये अफसर उप वन संरक्षक, उप वन मंडलाधिकारी स्तर के हैं।
वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने सोमवार शाम को इसके आदेश जारी किए। इस सूची में कोई अफसर दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा का शामिल नहीं है। विभाग ने इस तबादले को प्रशासनिक बताया है।
Add Rating and Comment