• 23-04-2024 00:23:29
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दो अक्टूबर से कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत,टी एस सिंहदेव पहुंचे भिलाई

भिलाई।  कांग्रेस की सरकार बने लगभग 4 साल पूरे हो चुके हैं। मात्र एक साल का कार्यकाल और शेष है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री बनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। भिलाई दौरे के दौरान यह बात खुद मंत्री सिंहदेव ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर न्याय की उम्मीद का इंतजार वह अभी भी कर रहे हैं। सिंहदेव इस यात्रा के प्रदेश में संयोजक हैं। दो अक्टूबर से कांग्रेस यहां भी यात्रा की शुरूआत कर रही है। इसी सिलसिले में वे प्रदेश के दौरे पर हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार शाम भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में ली। इतना ही नहीं अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी हमेशा प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है उसी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है। वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।
चुनावी घोषणा पत्र की कई घोषणाएं की गई हैं पूरी

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की हैं। कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार उन्हें भी पूरा करने का प्रयास कर रही है।
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए शुरू की है। अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। कुछ लोगों ने भारत को तोड़ने का प्रयास किया था। उन्हीं की बदौलत देश में आज महंगाई चरम पर है। सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार चले गए हैं। इसके बाद भाजपा यह कह रही है कि लोगों को कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के दौरान जो कारंवा बन रहा है। यह उसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.