• 25-04-2024 01:09:06
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

ग्लॉसी लिप्स के लिए घर पर बनाएं हर्बल लिप ग्लॉस, होंठ बनेंगे आकर्षक

Homemade lip gloss: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी की वजह से अक्सर होंठों के फटने और रूखे होने की समस्या हो जाती है। होंठों की नमी को बनाए रखने के लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध कई तरह के लिप ग्लॉस और लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं, लेकिन बाजार की लिप ग्लॉस या लिपस्टिक केमिकलयुक्त होती है, जिससे होंठों का रंग काला पड़ जाता है।  इसके साथ ही बाजार की लिपस्टिक या लिप ग्लॉस ज्यादातर ऐसी होती हैं, जो ज्यादा सयय तक होंठों पर टिक नहीं पातीं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ लिप ग्लॉस तैयार कर सकती हैं, जो आपके होंठों के रूखेपन को दूर कर उन्हें नेचुरली गुलाबी और मुलायम बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन लिप ग्लॉस को बनाने की विधि के बारे में-

नारियल तेल से बनाएं लिप ग्लॉस

फटे होंठों की समस्या दूर कर उन्हें नेचुरली गुलाबी बनाने के लिए नारियल तेल से बना लिप ग्लॉस काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, नारियल के तेल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है। इसके साथ ही ये डेड स्किन को हटाकर होंठों के रंग को निखारकर उन्हें गुलाबी भी बनाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर नारियल के तेल से लिप ग्लॉस बनाने की विधि के बारे में-

लिप ग्लॉस बनाने की विधि

  • लिप ग्लॉस बनाने के लिए एक कटोरी में नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली को अच्छे से मिक्स करें।  
  • मिक्स करने के बाद इसे अच्छे से गैस पर या माइक्रोवेव में रख कर पिघला लें। 
  • अब इस मिश्रण में रोज इसेंसियल ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।  
  • अब इस मिक्सचर को किसी डिब्बी या शीशी में डालकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद आपका लिप ग्लॉस तैयार।

    नारियल-लैवेंडर कलर लिप ग्लॉस

    होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए नारियल और लैवेंडर ऑयल से बना लिप ग्लॉस भी काफी फायदेमंद होता है। ये बाम न सिर्फ होंठों को मुलायम रखता है, बल्कि लिप्स को हाइड्रेट रखने का काम भी करता है। इसके साथ ही ये बाम फटे होंठों से खून निकलने की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा इसमें मिला कलर आपके होंठों के लिए लिपस्टिक का काम भी करता है।

    कलर लिप ग्लॉस बनाने का तरीका 

  • इस बाम को बनाने के लिए एक बाउल में पिघला हुआ पेट्रोलियम जेली और नारियल का तेल अच्छे से मिला लें। 
  • फिर इसमें अपना मनपसंद कलर मिलाएं, इसके लिए आईशैडो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  
  • अब इसमें इसेंशियल और शहद मिलाकर किसी डिब्बी या शीशी में डालकर फ्रिज में रख दें।  
  • लीजिए आपका लिप कलर बाम बनकर तैयार हैं, इसे आप नेचुरल लिपस्टिक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

    बीटरूट लिप ग्लॉस

    होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाने के लिए बीटरूट यानि कि चुकंदर से बना लिप ग्लॉस बहुत अच्छा रहता है। इससे होंठ फटने की समस्या और रूखेपन को दूर करने में भी मदद मिलती है। बीटरूट लिप ग्लॉस होंठों को हाइड्रेट कर मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें मिला कोकोआ बटर होंठों की स्किन को झुर्रियों से बचाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं घरेलू बीटरूट लिप ग्लॉस बनाने की विधि के बारे में-

    लिप ग्लॉस बनाने की विधि

  • बीटरूट लिप ग्लॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पेट्रोलियम जेली और कोकोआ बटर को डालकर मिश्रण बना लें।  
  • अब इस मिश्रण को गैस पर रखकर पिघला लें।  
  • फिर इसमें शहद और बीटरूट यानि चुकंदर का रस अच्छे से मिला लें। 
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। 
  • ठंडा करने के बाद आपका लिप ग्लॉस बनकर तैयार है। अब आप इसे किसी शीशी या डिब्बी में कर लें।
  • घर पर आप इन आसान तरीकों से लिप ग्लॉस तैयार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको इन सामग्री में से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इन लिप ग्लॉस का इस्तेमाल न करें। वहीं, लिप्स पर इन ग्लॉस को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.