• 26-04-2024 11:02:07
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

पान के पत्तों से साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं रसम, जानें इसके फायदे और रेसिपीपान पत्ते का उपयोग हमारे यहां सदियों से किया जा रहा है। यह औषधीय रूप से बेहद गुणकारी होता है। वैसे तो पान पत्ते का इस्तेमाल पान से लेकर कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ इंडियन फूड इडली, डोसा सांभर, उतप्पम जैसे ही पान के पत्ते से रसम बनाई जाती है, जो गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान करने का काम करता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। यह स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होता है। पान के पत्ते से बनी ये रसम इमली वाली रसम से स्वाद में अधिक बेहतर होती है। इसे आप आसानी से अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही घर पर बनी ये रसम पूरी तरह से सुरक्षित और जायके से भरपूर होती है। पान के पत्ते से बनी रसम के फायदे 1. पान के पत्ते से बनी रसम के सेवन से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। साथ ही पेट की कई समस्याओं को कम करने में भी कारगर है।

पान पत्ते का उपयोग हमारे यहां सदियों से किया जा रहा है। यह औषधीय रूप से बेहद गुणकारी होता है। वैसे तो पान पत्ते का इस्तेमाल पान से लेकर कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ इंडियन फूड इडली, डोसा सांभर, उतप्पम जैसे ही पान के पत्ते से रसम बनाई जाती है, जो गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान करने का काम करता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। यह स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होता है। पान के पत्ते से बनी ये रसम इमली वाली रसम से स्वाद में अधिक बेहतर होती है। इसे आप आसानी से अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही घर पर बनी ये रसम पूरी तरह से सुरक्षित और जायके से भरपूर होती है। 

पान के पत्ते से बनी रसम के फायदे

1. पान के पत्ते से बनी रसम के सेवन से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। साथ ही पेट की कई समस्याओं को कम करने में भी कारगर है। 

2. रसम के सेवन से आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और ये खाने को ठीक ढंग से पचा पाता है। 

3. मौसमी सर्दी-खांसी में पान के पत्ते से बनी रसम काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आपकी लंबे समय की खांसी या गले की खराश ठीक हो सकती है। 

4. दांतों और मूसड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके सेवन से मुंह की बदबू भी ठीक हो सकती है। साथ ही मसूड़ों की परेशानी में भी ये फायदेमंद होता है। 

5. गर्मी के दिनों में होने वाली आम सूजन और जलन को भी ये कम करके आपको राहत पहुंचाता है। साथ ही आपके शरीर को हाइड्रेट रख सकता है। 

6. इसके सेवन से तनाव और स्ट्रेस भी कम रहता है और आपका काम में भी मन लगता है। 

पान पत्ता रसम बनाने के लिए साम्रगी

1. पान के पत्ते – 4

2. टमाटर – 2

3. इमली'

4. लहसुन की कलियां – 5

5. जीरा – दो बड़ा चम्मच

6. काली मिर्च – 1 बड़ा चम्मच

7. हरी मिर्च – 1

8. लाल मिर्च – 2

9. करी पत्ता –  7-8 पत्तियां

10. हींग – 1 छोटा चम्मच

11. घी- 1 चम्मच 

12. सरसों के दाने – 1 बड़ा चम्मच

13. मेथी बीज – छोटा आधा चम्मच

पान पत्ते से बना रसम बनाने के तरीके 

1. पान के पत्तों को अच्छे से साफ करके इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसे ग्राइंड कर लें। 

2. इस जार में जीरा, काली मिर्च, करी पत्ता, सूखी मिर्च तोड़कर और हरी मिर्च भी काटकर डाल लें।

3. अब इसमें लहुसन की कलियां डालकर इसे महीने पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 

4. अब इस पेस्ट में टमाटर के टुकड़े डालकर इसे पीसें। 

5. फिर एक दूसरे बर्तन में घी डालकर गर्म करें। अब उसमें मेथी और सरसों के दाने को फ्राई कर लें।

6. अब इस बर्तन में करी पत्ता डालें और उसे लाल होने दें। 

7. उसके बाद ग्राइंड किए हुए पेस्ट को बर्तन में डालें। 

8. अब इसमें इमली का रस और हींग डाल दें। 

9. अब इस मिक्सचर में हिसाब से पानी डालकर धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं। 

10 इसमें स्वादानुसार नमक डालें और पकने के बाद रसम का स्वाद लें। 

इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। आमतौर पर लोग इसे चावल, सूप या इम्यूनिटी बूस्टर की तरह पीना पसंद करते हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.