• 08-05-2024 05:04:03
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बदले पुराने चेहरे

रायपुर । भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। 54 सदस्यीय इस टीम के सदस्यों की औसत आयु 54 वर्ष के आसपास है। पार्टी को सत्ता में वापस लाने की जिम्मेदारी अब इन्हीं के कंधों पर होगी। भाजपा नेताओं के साव ने उन सभी पुराने चेहरों को बदल दिया है जो 15 वर्षों से लगातार किसी न किसी रूप में संगठन में जमे हुए थे। वहीं, भाजपा संगठन में हुए इस बदलाव को लेकर कांग्रेस कह रही है कि चेहरा बदल देने से 15 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार का दाग नहीं मिटेगा। लेकिन भाजपा के मैदानी कार्यकर्ता संगठन में हुए इस बदलाव से खुश हैं।

अरुण साव की 54 सदस्यीय टीम में ज्यादातर 50 की उम्र वाले
राजनीतिक विश्लेषकों की राय में भाजपा प्रदेश संगठन में जो बदलाव हुआ है, वह न सिर्फ आगामी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण है, बल्कि पार्टी अगले 15 वर्षों में किस दिशा में जाएगी, उसका भी प्रतिरूप दिखता है। संगठन में 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री बनाए गए केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा भाजपा की उस नई पीढ़ी के ध्वजवाहक के रूप में उभर सकते हैं, जिनकी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी।

संगठन में बढ़ी संघ की दखल- प्रदेश संगठन में संघ की दखल साफ नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष साव, नेता प्रतिपक्ष बने नारायण चंदेल संघ के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। युवा मोर्चा की कमान रवि भगत को सौंपी गई है, जो वनवासी कल्याण आश्रम के लिए लगातार काम करते रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को मिली पदोन्न्ति

पार्टी नेताओं के अनुसार ऐसा नहीं है कि प्रदेश कार्यकारिणी में किसी भी नेता को अचानक ले आया गया है। हर नेता संगठन के लिए पहले से ही काम करता रहा है। आइटी सेल हो या फिर मीडिया विभाग, जो नेता पहले से थे, उनको पदोन्न्त करके एक संदेश देने की कोशिश की गई कि अगर संगठन के लिए ईमानदारी से काम किया जाता रहेगा, तो पदोन्न्ति मिलती रहेगी।
21 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, सबसे ज्यादा 19 रायपुर के

साव की नई टीम में राज्य के 21 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। इसमें सबसे ज्यादा 19 अकेले रायपुर जिले हैं। जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और धमतरी जिला के तीन-तीन नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। बालोद, कांकेर, बलौदाबाजार, कवर्धा और जशपुर के दो-दो नेता शामिल किए गए हैं। कोरबा, महासमुंद, बलरामपुर, नारायणपुर, बेमेतरा, सूरजपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, गरियाबंद और बस्तर के एक-एक नेता टीम में हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.