• 24-04-2024 00:50:26
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

निगम दुर्ग में अधिकारी व कर्मचारियों के हुए तबादले

पूरब टाइम्स दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने निगम मुख्यालय सहित फील्ड सभी में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को दूसरे विभागों की जिम्मेदारी दी है। आयुक्त के इस आदेश से पूरे निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
आयुक्त प्रकाश सर्वें के ट्रांसफर आदेश के तहत मोहेन्द्र साहू, उपायुक्त को प्रभारी राजस्व अधिकारी का प्रभार सौपे हुए एतद् द्वारा नोडल बाजार विभाग के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे वार्ड 01 से 08 तथा 13 एवं 56 राजेन्द्र धबाले व सहायक अभियंता आरके पालिया,वार्ड 09 से 12 एवं 23 से 28 तक का सहायक अभियंता वीपी मिश्रा व आरके पालिया, वार्ड 14 से 16 एवं 57, 58 सुरेश केलवानी व आरके पालिया,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा वार्ड 17 से 22 एवं 59 व 60 उपअभियंता  पंकज साहू सहयक अभियंता जितेंद्र समैया वार्ड 29 से 35 उपअभियंता करण यादव,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,वार्ड 36 से 45 विकास दमाहे एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान,वार्ड 46 से 55 उपअभियंता मोहित मरकाम सहायक अभियंता गिरीश दिवान

सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता  राजेन्द्र ढबाले व्ही०पी०मिश्रा सुरेश केवलानी आर0के0 पालिया, प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता, जितेन्द्र समैया. सहायक अभियंता, एस०डी० शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता  गिरीश दीवान, प्रभारी सहायक अभियंता भीमराव, उपअभियंता को अमृत मिशन के साथ-साथ जलप्रदाय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगे। एतद् द्वारा राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता को जलप्रदाय विभाग के समस्त दायित्वों से मुक्त किया जाता है। 14 वे वित्त एवं 15वे वित्त आयोग अंतर्गत समस्त कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी एवं प्रकाशचन्द थावानी, प्रभारी सहायक अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

कुमारी आशमा डहरिया, उपअभियंता को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समस्त कार्यो में संलग्न किया जाता है। एतद् द्वारा इनको लोककर्म विभाग के समस्त दायित्वों से मुक्त किया जाता है।कुमारी श्वेता महलवार, उपअभियंता को लोककर्म विभाग के कार्यालयीन कार्य में संलग्न किया जाता है। वे प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में कार्य सम्पादन करेंगे इसके अलावा जावेद अली, स्वास्थ्य अधिकारी को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ बाजार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगे।थानसिंह यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी बाजार अधिकारी के दायित्वों से मुक्त करते हुए बाजार विभाग में नस्ती प्रभारी के पद पर पदस्थ किया जाता है।तथा प्रभारी जनसम्पर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। दुर्गेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग में वार्ड 1 से 20 तक राजस्व वसुली एवं राशनकार्ड एवं पेशन शाखा का प्रभार सौपा जाता है।एतद् द्वारा पूर्व के समस्त प्रभार से मुक्त किया जाता है। नारायण यादव, राजस्व निरीक्षक को वार्ड 21 से 40 तक का राजस्व वसूली का प्रभार सौपा जाता है। तथा निर्वाचन एवं जनगणना का अतिरिक्त दायित्व निर्वहन करेंगे।

प्रकाशधर दीवान, सहायक राजस्व अधिकारी को वार्ड 41 से 60 तक राजस्व वसूली हेतु प्रभार सौपा जाता है। भुपेन्द्र गोईर (शुभम), निज सहायक आयुक्त को अपने मूल कार्यो के साथ-साथ स्थापना शाखा का मुख्य लिपिक का प्रभार सौपा जाता है । एतद् द्वारा  मनोहर साहू, सहायक ग्रेड- को स्थापना शाखा के दायित्व से मुक्त किया जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगा।सुश्री शानु कोठारी, सहायक ग्रेड-02, को लेखाशाखा से लोककर्म विभाग के मुख्य लिपिक का दायित्व सौपा जाता है। एतद् द्वारा लेखापाल के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। सुनील यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को लोककर्म विभाग से लेखाशाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। संजय निर्मलकर, सहायक ग्रेड-03,को अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी लेखापाल का प्रभार सौपा जाता है। जितेन्द्र समैया, सहायक अभियंता को अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगा। गिरीश दीवान, प्रभारी सहायक अभियंता को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ कर्मशाला विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपते हुए एतद् द्वारा आर.के. जैन, सहायक अभियंता को कर्मशाला विभाग के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। शिव शर्मा, उपअभियंता को अपने मूल कार्यो के साथ-साथ अतिक्रमण प्रभारी का दायित्व सौपा जाता है।

राजू चन्द्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग से जलप्रदाय विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।श्रीमती तारा पाटिल, सहायक राजस्व निरीक्षक को आयुक्त आवक-जावक शाखा से लोककर्म विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। 16/ कुमारी नेहा यादव, सहायक ग्रेड-3 को लोककर्म विभाग से आयुक्त आवाक जावक शाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।कुमारी माया ताम्रकार, सहायक ग्रेड-03 को राजस्व विभाग से भवन शाखा में स्थानांतरण कर पदस्थ किया जाता है। सतीष साहू, पम्प अटेन्डेट को भवन शाखा से विद्युत विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। शांता सोनी, सहायक ग्रेड-03 को हेल्पडेस्क से राजस्व विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। भागवत यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को जलप्रदाय विभाग से कर्मशाला विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। मुकेश पटेल, भृत्य को स्टेनो शाखा से लायसेंस शाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। गंगाराम यादव, भृत्य को जलप्रदाय विभाग से लोककर्म विभाग में स्थानांतरण कर पदस्थ किया जाता है। सुरेश यादव, भृत्य को विद्युत विभाग से राजस्व विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। मनोज यादव, भृत्य को लोककर्म विभाग से जलप्रदाय विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होंगा।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.