• 28-03-2024 02:24:43
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

1991 के मंदी के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में लोगों की जितनी कमाई, उससे ज्यादा कर्ज है वजह- ब्याज दर और महंगाई का बढ़ना

अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक मंदी की आहट मिलने लगी है। प्रॉपर्टी बाजार में ग्राहकों की बेरुखी साफ दिख रही है। कमाई के अनुपात में कर्ज 187.2% के रिकॉर्ड वृद्धि से जोखिम बढ़ गया है। देश में ऐसी स्थिति 1991 के मंदी के बाद पहली बार देखी जा रही है।

इसके पीछे मुख्य वजह ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी, आय की अपेक्षा कर्ज दर ज्यादा बढ़ने और महंगाई को माना जा रहा है। बाजार पर सबसे ज्यादा असर सिडनी में देखा जा रहा है। यहां पिछले तीन महीने में मकान की कीमतों में 5% की गिरावट आ चुकी है।

जबकि राष्टीय स्तर पर यह गिरावट 2% है। आने वाले महीनों में भी यह गिरावट जारी रहने की पूरी संभावना है, क्योंकि रिजर्व बैंक ने दो हफ्ते के अंदर ही दूसरी बार ब्याज दर बढ़ा दिए हैं।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री लुई कुइज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दुनिया में काफी खुला बाजार है कि जीडीपी के हिस्से के रूप में घरेलू कर्ज और बंधा कर्ज काफी अधिक है। वहां बहुत कर्ज है।’

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.