• 25-04-2024 15:39:58
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

टू-व्हीलर बिक्री के मामले में स्प्लेंडर टॉप पर, होंडा एक्टिवा दूसरे नंबर पर

जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर ब्रिकी के मामले में हीरो स्प्लेंडर टॉप पर रही। कंपनी ने बीते महीने इसकी 2,50,409 यूनिट बेचीं। इसके बाद 2,13,807 यूनिट बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रही। इन दोनों के अलावा टॉप'0 टू-व्हीलर की लिस्ट में बजाज, टीवीएस और सुजुकी की गाड़ियां भी शामिल हैं। 

ये हैं जुलाई में बिकने वाले टॉप'0 टू-व्हीलर
नंबर    गाड़ी    कितनी यूनिट बिकीं    सालाना ग्रोथ
1    हीरो स्प्लेंडर    2,50,409    -0.15%
2    होंडा एक्टिवा    2,13,807    31%
3    होंडा CB शाइन    1,14,663    '%
4    बजाज पल्सर    1,01,905    57%
5    हीरो HF डीलक्स    97,451    -8%
6    टीवीएस जुपिटर    62,094    63%
7    बजाज प्लेटिना    48,484    '1%
8    सुजुकी एक्सेस    41,440    '2%
9    होंडा डिओ    36,229    76%
10    टीवीएस XL    32,117    -35%

हीरो स्प्लेंडर कई ऑप्शन्श में उपलब्ध
कंपनी हीरो स्प्लेंडर को अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ बेचती है। इसका सबसे पॉपुलर और किफायती मॉडल स्पलेंडर प्लस है। इसकी कीमत 70,658 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसके अलावा कंपनी के पास सुपर स्पलेंडर, स्पलेंडर ismart, स्पलेंडर+ Xtec जैसे मॉडल्स भी उपलब्ध हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.