• 19-04-2024 05:11:29
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

पाटन अंचल में उल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व

पाटन। श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव पर पाटन क्षेत्र में विभिन्ना आयोजन हुए। जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना का दौर आधी रात तक चला। इसके अलावा शनिवार को कई स्थानों पर दही हांडी का कार्यक्रम भी रखा गया था।

मारुति इंफ्रा सिटी अमलेश्वर में भी श्री कृष्ण जन्माष्ठमी मनाई गई। इस अवसर पर अंजू वर्मा, मधु मढरिया, तानिया कर्मकार, अनामिका दीवान, गायत्री देवांगन, सरिता मिश्रा, मिली रजंन सहित अन्य मौजूद रहे।

-खोरपा में भी आयोजन

नगर पंचायत पाटन के आश्रित ग्राम खोरपा में युवा संगठन के सहयोग से बच्चों, महिलाओं के खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस दौरान दही लूट, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल भी हुए। विजेताओं को वार्ड पार्षद लीलाधर वर्मा की उपस्थिति में आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता के बाद भगवान कृष्ण की आरती भी एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्णा वर्मा, निर्मल यादव, विजयलक्ष्‌मी वर्मा, दशरथ यादव, पंचवटी ठाकुर, अंजुलता ताम्रकर, सपना वर्मा, मोंटू कोसे, सुभाष ठाकुर, शिवचरण यादव, देवनाथ ठाकुर, टिल्लू ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

-भन्सूली में रही जन्माष्टमी की धूम

ग्राम भन्सूली में यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्षता दिनेश साहू, विशेष अतिथि तुलसी डहरिया सरपंच, कमलेश साहू, गैंदलाल डहरिया, पूरन साहू, डा केके साहू, महेश साहू, गोपाल साहू ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शोभा यात्रा निकाली गई और दही लूट का भी आयोजन भी हुआ। सामाजिक भवन स्वीकृति के लिए यादव समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किए। इस दौरान गुहलेद यादव, भीम यादव, छन्नाू यादव, कृष्णा यादव, रामचंद्र यादव, कामता साहू, लीला बाई यादव, इंदिया यादव, बाहरिन साहू, गोमती साहू, लक्ष्‌मण साहू, डोमेश्वर साहू, बीरेंद्र देवांगन, किशोर यादव, ओंकार देवांगन, यशवंत साहू, महिष साहू, धर्मेंद्र साहू सहित अन्य थे।

-श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म का दिया संदेशः हर्षा

ग्राम टोलाघाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्ना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर थी। अध्यक्षता चिंताराम निषाद पूर्व सदस्य जनपद पंचायत पाटन ने की। विशेष अतिथि लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, थनवार यादव, मनोज कौशिक प्रधान पाठक, रमऊ यादव थे।

विभिन्ना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। जो अधर्म, अन्याय व अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म का संदेश दिया है। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रभुराम निषाद, भीखम निषाद सहित अन्य रहे।

धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

सेलूद। पाटन विकासखंड के सेलूद अंचल में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मउत्सव मनाया गया। भक्तों ने सुबह पूजा अर्चना की। शाम होते ही श्री कृष्ण भगवान की पालकी सजाकर ग्राम भ्रमण कराया। कुर्सी दौड़, रेलो रेस, गोला फेंक सहित अन्य खेल स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। सेलूद के अलावा चुनकट्टा, ढौर, अचानकपुर, महकाकला, पतोरा, देऊरझाल, फेकारी, परसाही, धौराभाठा सहित अन्य गांव में श्री कृष्ण जन्मउत्सव मनाया गया।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.