बिलासपुर लोहे के दरवाजे में करंट,चपेट में आई महिला की मौत

बिलासपुर। रतनपुर के जूना शहर स्थित मकान के दरवाजे में करंट आ गया। इससे अनजान महिला दरवाजे को छूने पर करंट की चिपक आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घर में कोई नहीं था। पड़ोस में रहने वाली महिला जब उनके घर आई तो घटना की जानकारी हुई। महिला ने इसकी जानकारी महिला के स्वजन को दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
रतनपुर के जूना शहर में रहने सरिता अग्रवाल(45) रानी मंदिर में काम करती थीं। वह अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं। सोमवार को उनके बच्चे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। इस दौरान वह अकेली थी। खाना बनाने के बाद वह मंदिर जाने के लिए निकल रही थी। बिजली का तार कटा होने के कारण घर के दरवाजे में करंट आ गया था। इससे अनजान महिला ने जैसे ही दरवाजे को छुआ वह करंट की चपेट में आ गई। घर में अकेली होने के कारण उन्हें मदद नहीं मिल पाई। काफी देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने उन्हें दरवाजे से चिपका देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी महिला के भाई अंकित को दी। इस पर स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
चोरी करने कुंडी खोलकर घुसा युवक, मकान मालिक ने पकड़ा
सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज मस्जिद गली में रहने वाले शेख फास्र्क एसी रिपेरिंग का काम करते हैं। रविवार की रात वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार की सुबह चार बजे एक युवक ने खिड़की से हाथ डालकर कुंडी खोल लिया। कुंडी खोलकर युवक कमरे में घुस गया। उसके अंदर घुसते ही फास्र्ख की नींद खुल गई। इस दौरान युवक ने आलमारी का दरवाजा खोल लिया था। फास्र्ख ने कमरे की लाइट जलाई तो युवक भागने लगा। फास्र्ख और उसका भाई इरफान व शाहस्र्ख शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे।
मस्जिद के पास युवक लड़खड़ाकर गिर गया। तीनों भाइयों ने उसे पकड़कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय हिंगोले निवासी करबला कुम्हारपारा बताया। मकान मालिक ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Add Rating and Comment