• 19-04-2024 16:32:13
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

युवक के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

भिलाई। महज हाथ टकराने की बात पर एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक की हालत काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी शिकायतकर्ता अमित सिंह रविवार को अपने दोस्त सूरज सिंह और कविंद्र यादव के साथ पावर हाउस के एक होटल में गया हुआ था। वहां से रात 11 बजे वे लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में वे लोग नंदिनी रोड स्थित एक पान ठेले पर रुके।

वहीं पर आरोपित दीपक नायक भी खड़ा था। सामान खरीदने के दौरान सूरज सिंह का हाथ आरोपित दीपक नायक के शरीर में लग गया। इसी बात को लेकर आरोपित नाराज हो गया और उसने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपित ने अपने पास से चाकू निकालकर सूरज सिंह के पेट में घोंप दिया।

शिकायतकर्ता और उसके दोस्त कविंद्र यादव ने मिलकर शिकायतकर्ता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बीएम शाह अस्पताल रेफर कर दिया गया। छावनी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भिलाई चाकू की नोक पर घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, जबरिया घर में प्रवेश करने और धमकाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता सोमवार को अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सेक्टर-6 निवासी आरोपित दयासागर साहू चाकू लेकर उसके घर में घुसा और उसे धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने सोमवार को ही भिलाई नगर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.